आ रहा इतवार, एमजी में मिलेगा आंखों का उपचार

मुजफ्फरनगर। समाजसेवा और मानवता के उत्थान को ध्यान में रखते हुए एमजी पब्लिक स्कूल में आगामी रविवार, 24 अगस्त 2025 को निःशुल्क विराट नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, मुजफ्फरनगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करायेंगी।

इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरी

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि यह नेत्र शिविर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जरूरतमंद मरीजों के लिए दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों को समयानुसार पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि सभी को व्यवस्थित रूप से परामर्श मिल सके। उन्होंने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाएं, इसके लिए आम नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस जानकारी को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग को विशेष लाभ मिलता है। 

इसे भी पढ़ें:  मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *