अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सक्रिय अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को दबोच लिया। इनकी गिरफ्तारी से चोरी हुई वैनगनआर, ब्रेज़ा, ऑल्टो आई-10 और स्विफ्ट डिज़ायर जैसी छह कारों समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर से वाहन चुराकर उन्हें काटकर पुर्ज़ों में बेचने का काम करता था।

थाना मंसूरपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह चोरी की कारें, एक कार की कटी हुई बॉडी, 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, 3 इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम), 3 लॉक सैट और वाहन खोलने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सील के तहत की गई।

मन्सूरपुर एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के अनुसार 17 अगस्त की रात शाहपुर कट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध मारुति डिज़ायर कार को रोका गया। कार चालक ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार चारों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे वाहन चोरी कर उन्हें काटकर स्पेयर पार्ट्स बेचते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से चोरी की गई गाड़ियों को बेचने के इरादे से लाए थे।

उनकी निशानदेही पर एनएच-58 स्थित किआ शोरूम के पास झाड़ियों में छिपी पांच कारें और एक कटी हुई बॉडी बरामद की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुसाहिद पुत्र रहीश, निवासी ग्राम सुजडू थाना खालापार, आशिफ पुत्र मतीम, निवासी दीन मोहम्मद मस्जिद, सुजडू थाना खालापार, अनस पुत्र नावेद, निवासी दीन मोहम्मद मस्जिद, सुजडू थाना खालापार और आजम पुत्र अखलाक, निवासी रहमत नगर, थाना खालापार शामिल हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामी

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »