एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के नेतृत्व में स्कूल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए विद्यार्थियों और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रेरित किया गया तथा तिरंगा विद सेल्फी अभियान के अंतर्गत सभी को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए। विद्यार्थियों को घर-घर पर तिरंगा लहराने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में चारों सदनों टैगोर, रामा, कृष्णा और नानक के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सशक्त और मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी स्वर लहरियों में भारत के गौरव, एकता और सच्ची भावना की झलक स्पष्ट दिखाई दी। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, रामा सदन द्वितीय और कृष्णा सदन को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। बताया कि कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं ने क्लासरूम एक्टिविटी में तिरंगा हैंड बैंड, तिरंगा बैज एवं राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों पर आधारित सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी कला प्रतिभा का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर सभी की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ जोश और उमंग का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे इतिहास का गौरवपूर्ण पर्व ही नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए अपने देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है। हर घर तिरंगा अभियान से हमें यह सीख मिलती है कि देशभक्ति केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने देश के सम्मान और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहें। अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में टोंटी चोरी से हाहाकार, समाजसेवियों ने फूंका विरोध का बिगुलजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »