बिहार NDA सीट शेयरिंग: JDU 102, BJP 101, LJP(R) 20, हम और RLM को 10-10 सीटें मिलने की संभावना

बिहार NDA सीट शेयरिंग में JDU को 102, BJP को 101 और LJP(R) को 20 सीटें मिलीं
बिहार NDA सीट शेयरिंग में JDU को 102, BJP को 101 और LJP(R) को 20 सीटें मिलीं

बिहार NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग लगभग तय

बिहार में NDA गठबंधन की सीटों को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच सहमति बन गई है।

NDA सीटों का बंटवारा

सूत्रों के अनुसार:

  • JDU – 102 सीटें

  • BJP – 101 सीटें

  • LJP (रामविलास पासवान गुट) – 20 सीटें

  • हम (जीतन राम मांझी) – 10 सीटें

  • RLM (उपेंद्र कुशवाहा) – 10 सीटें

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना सोशल मीडिया नीति: जवान अब इंस्टाग्राम पर न कमेंट करेंगे, न पोस्ट डाल सकेंगे

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। संभावना है कि जल्द ही NDA प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेगा।

पिछले चुनाव से तुलना

2020 विधानसभा चुनाव में BJP ने 110 और JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। BJP को 74 और JDU को 43 सीटें मिली थीं। इस बार JDU और BJP लगभग बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन NDA में नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो एयरलाइन क्रू संकट: 400+ उड़ानें रद्द | नियमों में छूट की मांग

LJP, हम और RLM को बराबर हिस्सेदारी

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान की LJP (R) को 20 सीटें, जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 10-10 सीटें मिल सकती हैं।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »