उत्तराखंड बारिश: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का खतरा, 23 Active Danger Spots चिन्हित

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में लगातार बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का खतरा गंभीर हो गया है। गंगोत्री हाईवे (NH-34) धराली की ओर जाता है, जहां इस महीने की शुरुआत में भयानक बाढ़ आई थी। वहीं, यमुनोत्री हाईवे (NH-134) के स्यानाचट्टी इलाके में बारिश के चलते एक अस्थायी झील बन गई है, जो मंदिर क्षेत्र के बेहद नजदीक है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

अधिकारियों ने बताया कि इस समय गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर कुल 23 सक्रिय खतरे वाले स्थान (Active Danger Spots) मौजूद हैं। पिछले साल इनकी संख्या 16 थी। गंगोत्री हाईवे पर खतरे वाली जगहों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है। धरासू, नलूपानी, नलुना और डाबरानी नए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के रूप में सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  ग्लेशियरों के टूटने से बाढ़ का खतरा, भू.वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

इसी तरह, यमुनोत्री हाईवे पर पहले से मौजूद 6 डेंजर स्पॉट्स के अलावा कल्याणी और जंगलचट्टी को भी अब खतरे की श्रेणी में शामिल किया गया है। लगातार बारिश और पहाड़ों से गिर रहे मलबे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद रहे इंतजाम, एसपी ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण मुजफ्फरनगर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की। सोमवती अमावस्या के अवसर पर शुकतीर्थ गंगा घाट श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना

Read More »

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »