लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शनिवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी गरमा गई कि पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई। हंगामे के बीच भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई।

इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

भाजपा ने पहले ही कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय घेरने का ऐलान किया था। तय समय पर करीब 150 कार्यकर्ता वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ने लगे।

हालांकि, पुलिस ने पहले से ही कांग्रेस कार्यालय से लगभग 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर रखी थी, जहां करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात थे। जैसे ही कार्यकर्ता पहुंचे, उन्होंने “राहुल गांधी माफी मांगो” और “इंडी गठबंधन मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। करीब 40 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझाइश देकर माहौल शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना सहित 7 गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *