बागेश्वर में बादल फटने से तबाही: विधायक का गनर नदी में बहा, SDRF ने बचाया

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में बादल फटने की घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कपकोट क्षेत्र का है, जहां हालात का जायजा लेने पहुंचे स्थानीय विधायक सुरेश गड़िया को एसडीआरएफ के जवानों की मदद से तेज बहाव वाली बरसाती नदी पार करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाज

नदी पार कराने के दौरान अचानक विधायक के साथ मौजूद उनका सुरक्षाकर्मी (गनर) संतुलन खो बैठा और पानी के प्रचंड बहाव में बह गया। गनीमत रही कि पास में मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ ही दूरी पर गनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बागेश्वर के पौंसारी गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड बारिश: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का खतरा, 23 Active Danger Spots चिन्हित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *