नो हेलमेट-नो फ्यूलः मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पम्पों पर कट रहे चालान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दो पहिया वाहन लेकर अब हेलमेट के बिना निकलना सिर्फ जान का खतरा नहीं, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ने लगा है। योगी सरकार के निर्देश पर शुरू हुए नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान ने शहर में दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिसिया सख्ती का नया दौर शुरू कर दिया है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर कर्मचारियों को चेतायाकृकि अभियान का समर्थन करें और वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी कि अब बिना हेलमेट के न पेट्रोल मिलेगा, न ही कार्यवाही में कोई रियायत दी जायेगी। परिवहन और यातायात पुलिस विभाग के द्वारा अभियान के दो दिन के भीतर 40 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटते हुए यह संदेश दिया गया कि इस बार अभियान कोई खानापूरी नहीं, बल्कि आदत सुधारने के लिए चलाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बाद पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और सड़क हादसों में कमी लाना है। अभियान की शुरूआत में एक सितम्बर को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया था और बिना हेलमेट के आये 15 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गये थे।

अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसपी ट्रैफिक अतुल चोबे ने अपनी टीम को सख्त निर्देश जारी किए हैं। दूसरे दिन मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने टिकैत चौक स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया, जहाँ 25 वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते पकड़ा गया। सभी का मौके पर चालान काटा गया। यह कार्यवाही करने वाले यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप चौधरी ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
दूसरी ओर एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भी इस अभियान को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के अन्तर्गत शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज एसआई देवपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ भी पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया और पंप मालिकों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट किसी को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही पेट्रोल भरवाने आए दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया गया।
एसपी ट्रैफिक अतुल चोबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का तरीका है। बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी जोखिम है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 30 सितम्बर तक लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में पेट्रोल पंपों व प्रमुख सड़कों पर निगरानी और सख्त की जाएगी। भारत में हर वर्ष हजारों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है, जिनमें से बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है। आंकड़ों के अनुसार, अधिकतर मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। ऐसे में यह अभियान न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनमानस में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

Also Read This

देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान का आयोजन हुआ।

Read More »

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरीकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने वाले

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान कायम रखोः राकेश टिकैतपूजन के बाद भगवान

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायल आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां

Read More »