देवरिया- यह हादसा शहर से कसया रोड ओवरब्रिज से उतरते ही हुआ है। सुबह करीब आठ बजे बाइक सवारों के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। एक बाइक पर सवार तीन किशोर महिला को टक्कर मारते हुए ट्रक से भिड़ गए। शहर के कसया रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक पर रील बनाते समय हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। ।
सुबह करीब आठ बजे दो युवक व एक किशोर एक ही बाइक पर बैठक शहर से कसया रोड की ओर जा रहे थे। मालवीय रोड ओवरब्रिज से उतरते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बैठी मुन्नी पत्नी पारस से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर जा रहे ट्रक से भिड़कर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क





