विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरू

’वाणी रिकॉर्ड्स के बैनर तले शुरू हुईं तीन देसी फिल्मों की शूटिंग, नवंबर-दिसंबर में दर्शकों तक पहुंचेगी सौगात’

मुजफ्फरनगर। देसी फिल्म इंडस्ट्री लगातार अपनी पहचान को मजबूत कर रही है। हरियाणवी सिनेमा और देसी फिल्मों की यह धारा न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि अपनी भाषा, बोली, परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा देने का एक बड़ा माध्यम भी बन चुकी है। इसी कड़ी में वाणी रिकॉर्ड्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा देसी लाल यूट्यूब चौनल के लिए शुक्रवार को जानसठ और मंसूरपुर क्षेत्र के दो गांवों में एक साथ तीन फिल्मों का शुभारंभ किया गया।
सबसे पहले जानसठ क्षेत्र के जनधेड़ी गांव में डॉक्टर ब्रजवीर सिंह के सहयोग से विपीन चौधरी दुहन के आवास पर ष्गरीबीष् और ष्गरीब की बेटीष् फिल्म का मुहूर्त हुआ। फिल्म का शुभारंभ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र कुमार प्रमुख और चौधरी तंजेब सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग का पहला शॉट भी फिल्माया गया।
इसके बाद मंसूरपुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में भी एक अन्य फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया। इस फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार से जूझते आम आदमी की कहानी को परदे पर उतारा जाएगा। वहीं, तीसरी फिल्म की कथा सच्ची घटना पर आधारित है जहां एक अभावग्रस्त ग्रामीण परिवार की बेटी की है, जो अपनी लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हुए अंततः आईपीएस अधिकारी बनती है।
इन फिल्मों में क्षेत्रीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। मुजफ्फरनगर जनपद के अनेक प्रतिभाशाली कलाकार इन फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, जिनमें आदित्य राठी, शिवांक बालियान, डीके चौहान, पारुल तिवारी, सुभाष देव भारती, वंशिका चौधरी, रिया चौधरी, वर्तिका पाल, सोनिका चौधरी गोलू, जितेंद्र मजलिसपुर, मंजू कुमार, अनूप कुमार, मोहित कुमार, तनुज धीमान, झंडा सिंह, बिजेंद्र सिंह, अमित राठी, तुषार राठी, सागर धीमान कोरियोग्राफर, बॉलीवुड एक्टर प्रवीण कुमार उर्फ चुलबुल पांडे, कोमल सिद्धू, शिवानी, कोमल त्यागी, धर्मेंद्र आदि शामिल हैं। कई कलाकार पहली बार कैमरे के सामने काम करेंगे। फिल्म में डीओपी रहने वाले विकास सैनी भी उपस्थित रहे।
फिल्मों के निर्देशन की जिम्मेदारी देहाती फिल्म क्षेत्र के जाने माने निर्माता, निर्देशक और कलाकार विकास बालियान निभा रहे हैं। विकास बालियान पहले भी अपनी अदाकारी और निर्देशन से देसी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। इस बार वे अपनी टीम के साथ बड़े सामाजिक संदेश देने वाली तीन पारिवारिक फिल्मों को दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं। दोनों ही शूटिंग स्थलों पर ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वाणी रिकॉर्ड्स के प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया कि ये फिल्में अक्टूबर-नवंबर तक देसी लाल यूट्यूब चौनल पर रिलीज होंगी। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करेंगी, बल्कि समाजहित और युवाओं को प्रेरित करने का कार्य भी करेंगी। जांघेड़ी गांव में ब्रजवीर सिंह, विपिन चौधरी, रौनक चौधरी, धीरज चौधरी, सतपाल उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी, अलार सिंह, देव धीमान, आदित्य, शौर्य, ऋतिक, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  महापुरुष सम्मान पीडीए संगोष्ठी में सपा नेताओं का भाजपा सरकारों पर हमलाइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »