फेसबुक पर महिला ने की दोस्ती, ट्रैडिंग में फंसाकर किया 12 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

मुजफ्फरनगर। सोशल साइट फेसबुक पर एक महिला ने युवक के साथ दोस्ती की और फिर अपनी बातों के जाल में उसको फंसाकर ऑनलाइन ट्रैडिंग में फंसाया और एक महीने के भीतर ही 12 लाख रुपये का इन्वेस्ट कराकर रकम हड़प ली। पैसा निकालना चाहा तो युवक का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। युवक की शिकायत पर अज्ञात महिला व ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन के मौहल्ला दक्षिणी में रहने वाले 37 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार पुत्र सेवाराम ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी पुलिस को दी है। प्रदीप ने बताया कि उसने सोशल साइट फेसबुक पर प्रदीप कश्यप के नाम से अपनी आईडी बना रखी है। एक दिन इसी आईडी पर उसको एक अज्ञात महिला ने सिमरन कौर के नाम से उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उसने एक्सेप्ट कर ली थी। इसके बाद सिमरन से बातों का दौर शुरू हुआ। सिमरन ने उसको पारिवारिक परेशानियों की जानकारी दी और उसको संवेदनाओं के सहारे भरोसा जीता। फिर सिमरन ने प्रदीप को ऑनलाइन ट्रैडिंग का ऑफर किया।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने सिमरन के ऑफर को लगातार ठुकराया और फिर एक दिन उसने उसको इमोशनल करते हुए राजी कर लिया। फेसबुक मैसेंजर से बात हुई और उसने टेलीग्राम आईडी दी। उसके बाद ट्रैड लिंक भेजकर सिमरन ने प्रदीप की आईडी बनाई। एक गु्रप बनाया गया, जिसमें सिर्फ तीन लोग ही शामिल रहे। ट्रैड पूरी होने पर प्रदीप से सिमरन और गु्रप सदस्य 30 प्रतिशत कमीशन के रूप में रकम लेते थे। 12 जुलाई से 19 अगस्त तक प्रदीप ने ऑनलाइन ट्रैंडिंग की। कमीशन के रूप में प्रदीप कुमार से 12 लाख रुपये ठग लिये गयें प्रदीप ने बताया कि जब उसने अपने अकाउंट से पैसा विड्राल करने का प्रयासा किया तो उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। अकाउंट खोलने के नाम पर 7.40 लाख की डिमांड की गई, जो प्रदीप ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रदीप को आभास हुआ कि उसके साथ एक बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। साइबर पुलिस ने रकम वापसी के लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर....देखें वीडियो

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  तिरंगे के साथ श्रीलंका में गूंजी भारतीय किसानों की आवाजउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबालग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे

Read More »