Nepal Viral Video: खून से सनी टी-शर्ट में घायल युवक ने PM ओली सरकार को दी चुनौती

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं के हौसले को दबाने की हर कोशिश नाकाम हो रही है।

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घायल युवक हाथ में माइक लेकर भीड़ को संबोधित कर रहा है। युवक ने बताया कि उसकी छाती में गोली लगी है और एक गोली आंख के पास से गुजर गई, लेकिन फिर भी वह सरकार के आगे झुकने को तैयार नहीं है। उसके हाथ में खून से सनी टी-शर्ट भी दिखाई देती है। वह लगातार लोगों से एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील करता है और खासतौर से Gen-Z को संबोधित करता है।

इसे भी पढ़ें:  मिशन यूपी 2027 को लेकर भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार प्लान

अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हिंसक आंदोलन में गोली लगने से 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर युवा शामिल हैं। करीब 400 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंदोलन को दबाने की कोशिशों ने इसे और भड़काने का काम किया है।

हैरानी की बात यह है कि अब घायल प्रदर्शनकारी भी सड़क पर उतरकर जनता का हौसला बढ़ा रहे हैं। इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तक पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि तीन हेलिकॉप्टरों के जरिए नेताओं के देश छोड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप बोले– मोदी ने दिया भरोसा, भारत जल्द बंद करेगा रूस से तेल खरीद

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस्तीफा दे सकते हैं। हालात काबू से बाहर होने के कारण कई VIP इलाकों को सील कर सेना तैनात कर दी गई है।

Also Read This

9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता पंकज महेश्वरी को आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले संघ के 11वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। इसे भी पढ़ें:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहींइस अवसर पर संघ परिवार के अमन तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का 11वां वार्षिक उत्सव 9 जून की रात्रि में शहर स्थित सनातन धर्म सभा भवन में भजन संध्या के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव

Read More »