प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, TET आदेश से तनाव

महोबा: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 49 वर्षीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार साहू ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उनका शव कमरे में लटका मिला।

सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद बढ़ा तनाव

मृतक के बेटे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य किए जाने के आदेश के बाद से पिता काफी तनाव में थे। यही दबाव उनकी आत्महत्या की वजह बना।

इसे भी पढ़ें:  अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकताः मीनाक्षी स्वरूप

हालांकि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल मिश्रा ने इस दावे को खारिज किया और कहा कि घटना के पीछे घरेलू कारण हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक TET को लेकर शासनादेश और विस्तृत नियमावली जारी नहीं हुई है, इसलिए मामले को अनावश्यक रूप से इससे जोड़कर तूल दिया जा रहा है।

सुबह योग के लिए गए थे, फिर मिली लाश

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 4:17 बजे प्रिंसिपल ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में ‘गुड मॉर्निंग’ मैसेज भेजा और छत पर योग करने चले गए। जब काफी देर तक वे नीचे नहीं लौटे तो पत्नी देखने गईं। कमरे के अंदर उनका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

परिवार और सेवा पृष्ठभूमि

मनोज कुमार साहू, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मुहाल में रहते थे। उनके पिता बाबूराम साहू भी शिक्षक थे, जिनका निधन करीब 30 साल पहले हार्ट अटैक से हुआ था। इसके बाद मनोज को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी।

वर्तमान में वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट प्रेमनगर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर यहां हुआ था। इससे पहले वे मामना जूनियर विद्यालय कंपोजिट में तैनात थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *