दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपने पति मनीष गुप्ता के साथ पहुंचीं। सीएम ने इस बैठक की तस्वीरें X (Twitter) पर शेयर कीं, जिनमें उनके पति भी अधिकारियों के साथ बैठे नजर आए। मनीष गुप्ता पेशे से बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

विपक्ष ने कसा तंज

AAP ने सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए व्यंग्य में लिखा कि दिल्ली में ‘फुलेरा पंचायत’ जैसी सरकार चल रही है।


AAP नेता संजय सिंह ने कहा – “दिल्ली में दो मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता आधिकारिक मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर मुख्यमंत्री। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।”

कांग्रेस ने भी सवाल उठाया कि असली सरकार कौन चला रहा है – “मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?”

यह पहली बार नहीं है जब सीएम रेखा गुप्ता अपने पति को लेकर किसी आधिकारिक बैठक में पहुंचीं। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड और PWD की बैठक में भी मनीष गुप्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर दूसरों को कोसती है, लेकिन खुद सीएम के पति को आधिकारिक मीटिंग में शामिल कर रही है।

मुख्यमंत्री का बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर लिखा –
“आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नियमित रिपोर्ट दें और तय समय सीमा में काम पूरा करें।”

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 ‘बाहुबली’ से 6100 KG का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्चस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर साजिश के आरोपी की नीमका जेल में हत्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  विमान हादसे में अजित पवार का निधन….प्रधानमंत्री ने शोक

Read More »