भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक का बेटा हादसे में घायल, हालत गंभीर

मेरठ रोड पर ट्रक से हुई बाइक की टक्कर, गंभीर हालत में मेरठ रैफर, धर्मेन्द्र मलिक के साथ कई नेता पहुंचे

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के बेटे पीयूष मलिक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा मेरठ रोड पर आज सुबह नुमाइश कैंप के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल पीयूष को उपचार के लिए संतोष हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक आदित्य चौहान ने पीयूष मलिक को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि बुधवार को सवेरे करीब नौ बजे मेरठ रोड पर नुमाइश कैंप के पास एक सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां लोगों ने तत्काल ही युवक को उठाया और पास ही में स्थित संतोष हॉस्पिटल ले जाकर उपचार दिलाया। यहां पर हॉस्पिटल के चिकित्स्क आदित्य चौहान ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, युवक बेहोशी की अवस्था में था।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

युवक की पहचान भाकियू अराजनैतिक के नेता धर्मेन्द्र मलिक के पुत्र पीयूष मलिक के रूप में हुई। इसके बाद हादसे की जानकारी मिलने पर चिकित्सक आदित्य चौहान ने फोन के माध्यम से किसान नेता राकेश टिकैत को भी घटना से अवगत कराया। राकेश टिकैत ने इस संबंध में किसान नेता अशोक बालियान को जानकारी दी और चिकित्सक से पीयूष मलिक का समुचित उपचार जारी रखने का आग्रह किया। युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसको मेरठ के लिए रैफर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

इसी बीच जानकारी मिलने पर किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक भी अन्य लोगों के साथ संतोष हॉस्पिटल पहुंचे और वहां से पीयूष को लेकर मेरठ पहुंचे, वहां आनन्द हॉस्पिटल में उनको भर्ती कराया गया। बताया गया है कि पीयूष की हालत चिंताजनक है, उसको होश नहीं आया है और आईसीयू में रखा गया है। धर्मेन्द्र मलिक 19 वर्षीय पीयूष मलिक कक्षा 11 का छात्र है और पिछले कुछ दिनों से अवसाद के कारण बीमार चल रहा था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे और निगरानी की जा रही थी, बुधवार को सुबह पीयूष अचानक ही अपनी बाइक पर बिना बताये घर से निकला था। घर पर उसके नहीं मिलने के कारण वो और अन्य परिजन उसको तलाश कर रहे थे। इसी बीच करीब दस बजे उनको फोन के माध्यम से पीयूष के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली तो वो अस्पताल पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद
Share This Article