पूर्व बसपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा

कानपुर- सगे भाइयों की हत्या में दोषी पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान का आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा का एलान होते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कोर्ट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
उरई में दो सगे भाइयों की हत्या में दोषी करार बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने गुरुवार को आत्मसर्मपण किया। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा का एलान होते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें जेल ले जाया जाएगा। वहीं, कोर्ट के बाहर भारी मात्रा में उनके समर्थक मौजूद हैं। इसलिए पुलिस भारी संख्या में तैनात कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *