बेटियों को भाजपा सरकार में मिली सुरक्षा और सम्मानः मीनाक्षी स्वरूप

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नई मंडी कोतवाली में हुआ जागरुकता कार्यक्रम, महिलाओं को स्वावलंबी बनने को किया प्रेरित

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस स्टेशन में रविवार को भारत सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने के साथ ही उनके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और जनजागरण के सहारे महिलाओं को मिशन से जोड़ने पर जोर देने के साथ कहा कि भाजपा की सरकारों में महिलाओं और बेटियों को सम्मानजनक सुरक्षित वातावरण मिला है।
नई मंडी थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के जीवन को सुरक्षित, स्वावलंबी, सशक्त और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, बराबरी का दर्जा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। उन्होंने युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अभियान को लेकर महिला पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली और महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सरकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनको जागरुक किया।
सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क है और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ठोस कार्य योजनाएं बनाई गई हैं। थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। व्यापारी नेताओं कृष्ण गोपाल मित्तल और सुनील तायल ने आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज भी इस अभियान में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। वहीं, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन और आशुतोष गुप्ता ने युवाओं से इस मिशन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान व सुरक्षा की शपथ के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज में बेटियों और बहनों की गरिमा और सुरक्षा सर्वाेपरि होगी। कार्यक्रम में सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता समेत महिला पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरल

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोकाइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »