युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने युवा पंजाबी समाज संगठन के पदाधिकारियों के कार्य को सराहा, कहा – सेवा ही सच्चा धर्म है

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारात घर में रविवार को युवा पंजाबी समाज संगठन द्वारा 21वां प्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 650 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार विभिन्न जांचें भी कराई गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने समाजसेवा के क्षेत्र में युवा पंजाबी समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई धर्म नहीं होता। जब युवा संगठनों की सोच मानवता की ओर होती है, तभी समाज में सच्चा परिवर्तन आता है। युवा पंजाबी समाज ने लगातार 26 वर्षों तक जो सेवाभाव दिखाया है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य संगठनों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी शिविर आयोजन पर संगठन के पदाधिकारियों, समाज और चिकित्सकों व स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।

शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. सुधीर लूथरा, डा. विभोर जैन, डा. अरुण अरोरा, डा. जतिन धींगड़ा, अनिल कक्कड़, अरुण मारवाह सहित स्वास्थ्यकर्मी टीम ने निःस्वार्थ भाव से सेवाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के चेयरमैन नीरज मुंजाल, प्रेसीडेंट संजय वधावन, सचिव शैलेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत मक्कड़, अनिल अरोरा, राजकुमार रहेजा, मनीष कुमार सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायलउनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्षग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत

Read More »