महिला चिकित्सक ने उपचार के बहाने घर बुलाकर बनाई नग्न वीडियो, मांगे 20 लाख

सरकारी कर्मचारी को बंधक बनाकर किया शोषण, चिकित्सक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला चिकित्सक द्वारा एक सरकारी कर्मचारी को इलाज के बहाने अपने घर बुलाकर बंधक बनाने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दस हजार रुपये लेने के बाद उसको छोड़ा और मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला चिकित्सक सहित तीन आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
मामला छपार थाना क्षेत्र का है। जनपद मेरठ के जागृति विहार निवासी दीपक शर्मा पुत्र डीपी शर्मा ने छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दीपक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वो शिक्षा विभाग में जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यरत है। उसके एक हाथ की अंगुलियों ने ठीक प्रकार से काम करना बंद कर दिया था, इससे परेशानी होने पर वो उपचार करा रहा था, इसी बीच उसके साथी कर्मचारी तिरसपाल ने बताया कि रामपुर तिराहा निवासी डॉ. सीमा अच्छा उपचार कर देगी। तिरसपाल ने डॉ. सीमा को दीपक का नम्बर दिया और मिलने की बात कही। दीपक ने बताया कि 28 सितम्बर की सुबह करीब आठ बजे वो डॉ. सीमा के क्लीनिक पर पहुंचा था, लेकिन काफी देर क्लीनिक पर बैठाने के बाद डॉ. सीमा ने उससे कहा कि वो उपचार अपने घर पर करेगी। चिकित्सक की बातों में आकर दीपक उसके घर चल दिया। आरोप है कि घर जाने के बाद डॉ. सीमा ने उसकी बाइक को अंदर करवाया और दरवाजा बंद कर दिया। अचानक ही घर मे से एक व्यक्ति निकला, जिसको डॉ. सीमा अपना पति रियासत बता रही थी, ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि रियासत दीपक को पीटते हुए पैसों की मांग कर रहा था। दीपक ने पुलिस को यह भी बताया कि डॉ. सीमा ने एक अन्य व्यक्ति जिसको वो वकील साहब कह रहे थे, को भी बुला लिया। मार पिटाई के बाद इन लोगों ने दीपक से 20 लाख रुपये लाकर देने के लिए दबाव बनाया। पैसे देने से मना करने पर दीपक को फिर से पीटा गया। आरोप है कि इन लोगों ने पीटते हुए उसके सारे कपड़े उतार दिये और डॉ. सीमा ने उसका नग्न वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने और मीडिया को देने की धमकी देते हुए पैसों की मांग करने लगी। दीपक ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकलवाकर छीन लिये और उसको मौके पर ही छोड़कर भाग गये। इसके बाद दीपक ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत और पुलिस ने आरोपी चिकित्सक डॉ. सीमा, रियासत और उनके एक अन्य साथी वकील साहब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी, पांच इकाइयां सील

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण नहीं,आरडीएफ

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »