75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी…सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही तीन बच्चों की मां से शादी रचाई थी। जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की भोर में उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सगरू राम (70) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतान हैं। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं।
इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस जिला कार्यवाह के घर लूट, मंत्री कपिल देव बिफरे

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *