डूबकर मर गया मजदूर पिता, बेटियों ने लाश पर आने से किया इंकार

तितावी शुगर मिल के पीछे हौज में मिला बुजुर्ग का शव, 60 वर्षीय बुजुर्ग सोमपाल की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, डूबने से हुई मौत

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शुगर मिल के पीछे जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल की होज में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने बुजुर्ग की मौत को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने जब फोन कर बुजुर्ग की बेटियों व परिजनों को मौके पर आने के लिए बुलाया तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया। बुजुर्ग गांव में अकेला ही रहता था और नशे का आदी बताया गया है। पुलिस का मानना है कि नशे की अवस्था में ही बुजुर्ग पानी के होज में गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तितावी शुगर मिल के पीछे जंगल में एक किसान की ट्यूबवेल की होज में शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होज से शव निकाला और मौके पर जमा ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में लोगों ने मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोमपाल निवासी तितावी के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वो अकेला ही गांव में रहता था और मजदूरी करने के साथ ही यहां वहां मांगकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था।
थानाध्यक्ष तितावी ने बताया कि रविवार को सुबह शुगर मिल के पास एक खेत के पानी के होज में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने के बाद उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सोमपाल के दो बेटियां हैं, जो अपने अपने परिवारों में रह रही हैं। उनको फोन पर सोमपाल की मौत की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि बेटियों ने आने से इंकार कर दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पता चला है कि सोमपाल के एक हाथ को पैरालाइसिस हो गया था, जिस कारण उसका एक हाथ ही काम कर पाता था। वो गांव में या आसपास ही मजदूरी कर लेता था या मांगकर अपने खाने पीने का प्रबंध करता था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमपाल नशे का आदी था और यहां वहां घूमता रहता था। पुलिस के अनुसार सोमपाल रात के समय नशे की अवस्था में पानी के होज में गिर गया होगा और इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ ही सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टीम एमपीएल के टूर्नामेंट में आएंगे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमारइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  अश्लील वीडियो अपलोड करने में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्जमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »