वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रन

ऑस्ट्रेलिया के भारतीय मूल के बल्लेबाज हरजस ने खेली तूफानी पारी, 258 रन तो सिर्फ बॉउंड्री से बना डाले

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हरजस सिंह ने वनडे में ट्रिपल सेंचुरी लगाकर कमाल कर दिया। उन्होंने 141 गेंदों में 314 रन बनाए, इसमें 35 छक्के लगाए। 258 रन तो सिर्फ बॉउंड्री से बना डाले।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा का है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने 50 ओवरों के मुकाबले में ट्रिपल सेंचुरी लगाकर सनसनी मचा दी। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में 314 रनों की धुआंधार पारी खेली। 141 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 35 छक्के भी लगाए, यानी 210 रन तो उन्होंने सिर्फ छक्कों से ही बना डाले।
20 वर्षीय हरजस सिंह ने शनिवार को दूसरे दौर के मैच में वेस्टर्न सबर्ब्स की ओर से खेलते हुए सिडनी के खिलाफ ये ट्रिपल सेंचुरी जड़ी। वह मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, इससे पहले निकोलस कटलर और जोशुआ क्लार्क के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई थी। हरजस सिंह ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, और जब एक बार उनकी आंख जम गई तो छक्के-चौकों की बरसात शुरू कर दी। हरजस सिंह ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। पचास रन पूरे करने के बाद फिर वह थोड़ी देर के लिए धीमे हुए, उन्होंने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद तो मैदान पर उनका अलग ही रूप देखने को मिला, उन्होंने हर गेंदबाज की पिटाई शुरू कर दी।
हरजस सिंह ने 314 रनों की पारी में 35 छक्के और 12 चौके लगाए, यानी उन्होंने 210 रन छक्कों से और 48 रन चौकों से बनाए। मतलब उन्होंने 258 रन तो सिर्फ बॉउंड्री से बना डाले। पहले शतक में उन्होंने 74 गेंदें खेली, लेकिन दूसरा शतक सिर्फ 29 गेंदों में आ गया था। हरजस ने 132 में अपनी ट्रिपल सेंचुरी पूरी की, वह आखिरी ओवर में 314 रन बनाकर आउट हुए। हरजस की तूफानी पारी के सहारे वेस्टर्न सबर्ब्स ने 483 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हरजस 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल में 55 रन बनाए थे। ट्रिपल सेंचुरी लगाने के बाद हरजस सिंह ने कहा, ष्मैं शतक बनाने से ही खुश था, क्योंकि मैंने अपनी मां से कहा था कि अगर मैं इस मैच में शतक लगाऊंगा तो क्या आप मुझे अपनी कार चलाने दोगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावित

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियानपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश पर पाकिस्तान के असर का आरोप, भारत से रिश्तों में

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावितपोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

Read More »