लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानित

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सराहा, कहा-ऐसा एक्शन अपराधियों को डराता है

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र बुढ़ाना में विगत शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुए भीषण एनकाउंटर में एक बड़ा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। थाना बुढ़ाना और थाना शाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी महताब उर्फ गलकटा को मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई पुलिस के साहस और तत्परता का प्रतीक बनी और इसे लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी टीम को एडीजी मेरठ जोन ने अपने जोर कार्यालय पर बुलाकर उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। एडीजी ने सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई से जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ा रहा है और पुलिस की ओर से ऐसी बहादुरी भरी कार्यवाही ही अपराधियों में खौफ भरती है।

सूत्रों के अनुसार, महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 18 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था, जिसे अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा घोषित किया गया था। शनिवार रात को बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस को महताब की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद थाना बुढ़ाना और थाना शाहपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में महताब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने जोन कार्यालय मेरठ पर एक औपचारिक कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा सहित उनकी पुलिस टीम को सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी बहादुरी अपराधियों के मन में डर और जनता के बीच विश्वास पैदा करती है। यह सराहनीय कार्य है। एडीजी ने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इलाके में चर्चा है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। वहीं अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसी ही कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना सुभाष अत्री और थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी सहित लखटकिया बदमाश महताब के एनकाउंटर में शामिल रही पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *