मुजफ्फरनगर-महिला सर्जन के खिलाफ जिला अस्पताल में हड़ताल

ओपीडी, दवा वितरण, वार्ड कार्य बंद करते हुए सीएमएस कार्यालय पर दिया धरना, कार्यवाही की मांग, पूर्व में भी कई बार उनके खिलाफ कर्मचारी लिखकर दे चुके हैं।

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में गुरूवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गए। अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टाफ ने अपनी ही चिकित्सक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम बंद कर हड़ताल कर दी और धरने पर बैठ गये। वरिष्ठ सर्जन डॉ. चारू ढल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पैरामेडिकल स्टाफ ने हंगामा किया। स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय के साथ चिकित्सक भी धरना देकर सीएमएस कार्यालय के समक्ष बैठ गए। उन्होंने चिकित्सक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ओपीडी पहुंचे मरीजों को न तो चिकित्सक मिले और न ही दवाई ही मिल पाई। उपचार न मिलने के कारण लोगों को यहां पर घंटों गंवाने के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। पैरामेडिकल स्टाफ ने एक चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। आरोप है कि डॉ. चारू ढल अक्सर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। पूर्व में भी कई बार उनके खिलाफ कर्मचारी लिखकर दे चुके हैं। आज फिर स्टाफ नर्स उपासना, शिखा और नेहा चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सभी ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी और कामकाबज छोड़कर सभी एकजुट होकर सीएमएस डॉ. संजय वर्मा के ऑफिस के सामने पहंुचकर जमीन पर बैठ गये। यहां पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ कई चिकित्सक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। कई जगह तालाबंदी भी कर दी गई। ओपीडी और दवा खिड़की पर काम बंद हो जाने से मरीज परेशान हो गये, जिला अस्पताल में हड़ताल के कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श ले लिया था उन्हें दवा नहीं मिल पाई, क्योंकि फार्मासिस्ट भी काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गए थे। सुबह 10.00 के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजो का पंजीकरण भी बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

हड़ताल की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्टाफ अपने रुख पर अड़ा रहा। घंटों तक हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के द्वारा सीएमएस को डॉ. चारू ढल के खिलाफ एक सामूहिक शिकायती पत्र दिया, जिसमें कर्मचारियों के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार करने और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप भी लगाये। सीएमएस ने आश्वासन दिया कि कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद कार्य बहिष्कार वापस लेकर सभी कर्मचारी और चिकित्सक काम पर वापस लौट गये। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि डॉ. चारू ढल के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायत मिली थी, सभी को लेकर शासन को पत्र भेजा गया था, लेकिन शासन स्तर से अभी कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई है, मामले की जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि डॉ. चारू ढल से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया और इस प्रकरण में उनकी ओर से कोई बयान भी नहीं दिया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से डॉ. सचिन जैन, डॉ. लाम्बा, फार्मासिस्ट हारून अली, निसार अहमद, अनिल सिंह, स्टाफ नर्स उपासना, नेहा, संगीता, आकांक्षा, वंदना, स्वीटी, सपना, दीक्षा, मोनिता, प्रीति सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ और चिकित्सक आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पीछा कर रहे जीएसटी सचल दल पर जानलेवा हमले का प्रयास

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटकाजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक

Read More »