मुजफ्फरनगर-पुलिस ने पकड़ी गौकशी, चार गौकश तस्कर फरार

कोतवाली प्रभारी रोरिया ने बताया कि बरामद क्रेटा कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई थी और उसका चेसिस नम्बर भी मिटाया गया।

मुजफ्फरनगर। गौकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब तीन कुंतल गौमांस और एक क्रेटा कार बरामद की, जबकि गौकशी में संलिप्त चार शातिर गौकश तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में टीम द्वारा दबिशें दी जा रही हैं।
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि गुरूवार की देर रात बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश सिंह अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास ग्राम खांजापुर के जंगल में एक चरी के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की तो देखा कि कुछ लोग गौकशी में लिप्त हैं। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो अंधेरे का लाभ उठाते हुए वो जंगल की ओर फरार हो गये। तलाशने पर भी उनका कोई पता नहीं चला।
इनके पास से एक काले रंग की क्रेटा कार मिली, जिसके अंदर और कार के बाहर करीब तीन कुन्तल गौमांश मिला। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधि श्रीवास्तव को बुलाया गया। पशु चिकित्सक ने मांस का सैम्पल भरकर जांच के लिए भिजवाने की व्यवस्था की। इसके बाद शेष मांस को जेसीबी मशीन से गडढा खोदवाने के बाद दबवाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार चार गौकशों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो की पहचान फैसल और मुन्ना के रूप में हुई है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी रोरिया ने बताया कि बरामद क्रेटा कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई थी और उसका चेसिस नम्बर भी मिटाया गया। संभावना है कि कार को गौकशी के लिए ही प्रयोग किया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »