ट्रंप बोले– मोदी ने दिया भरोसा, भारत जल्द बंद करेगा रूस से तेल खरीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीद बंद कर देगा। ट्रंप के मुताबिक, “यह तुरंत नहीं होगा, पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्दी ही पूरी हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि यदि भारत रूस से तेल आयात रोक देता है तो रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्षविराम कराने की कोशिशों को बल मिलेगा। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि शांति स्थापित होने के बाद भारत चाहे तो फिर से रूस से तेल खरीद सकता है। हालांकि, इस पर भारत सरकार की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

भारत ने पहले भी अमेरिकी दबाव और टैरिफ चेतावनियों के बावजूद रूस से तेल खरीद जारी रखी थी। दिल्ली हमेशा से इसे अपनी ‘निष्पक्ष ऊर्जा नीति’ का हिस्सा बताती रही है। ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच रूस से कच्चे तेल के आयात में करीब 8.4% की कमी आई है। सितंबर में भारत ने औसतन 45 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा — यह अगस्त की तुलना में 70 हजार बैरल अधिक है, लेकिन 2024 की समान अवधि से कुछ कम। सितंबर 2025 में रूस से तेल आयात की कुल कीमत ₹25,597 करोड़ (लगभग 2.5 बिलियन डॉलर) रही। इससे भारत अब भी रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है। सितंबर में भारत के कुल आयात का 34% हिस्सा रूस से आया, जबकि जून में यह हिस्सा 36% था। सरकारी ऊर्जा कंपनियों ने जून से सितंबर के बीच खरीद में 45% की कटौती की है। इसके पीछे अमेरिका और पश्चिम एशिया से नए तेल समझौते प्रमुख कारण माने जा रहे हैं — न कि ट्रंप के दबाव या संभावित जुर्माने।

इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा जश्न

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »