सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

खतौली में जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या, परिजनों का आरोपकृसूदखोर और उसके दो साथियों ने बेरहमी से की थी पिटाई

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के इस्लामनगर मोहल्ले में कर्ज की रकम न चुकाने पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सूदखोरी करने वाले एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर मारपीट करके यातनाएं देने और इसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है, वहीं पुलिस ने परिजनों के खिलाफ सूदखोर और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुबश्शिर पुत्र अज़ीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुबश्शिर ने मोहल्ले के कुछ लोगों को एक स्थानीय सूदखोर से ब्याज पर पैसे दिलवाए थे, जिनका वह गारंटर बना था। जब उधार लेने वाले लोग मूलधन और सूद नहीं चुका सके, तो सूदखोर ने मुबश्शिर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए वो लगातार मुबश्शिर को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, धमकियां दी जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह सूदखोर अपने दो साथियों के साथ मुबश्शिर को जबरन घर से बुलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। उनसे छुटने के बाद बदहवाश हालत में किसी तरह घर लौटे मुबश्शिर ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बेगराजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
मुबश्शिर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता अज़ीम ने मामले में पुलिस को सूचना दी। इसमें उन्होंने सूदखोर और उसके दो साथियों पर उनके पुत्र की बेरहमी से हत्या करने के आरोप लगाये। उनकी तहरीर पर खतौली पुलिस ने सूदखोर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोगों पर हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह घटना न केवल अवैध सूदखोरी की भयावह हकीकत को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे कर्ज और ब्याज का बोझ किसी की जान तक ले सकता है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Also Read This

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों ने दो

Read More »