चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तार

दीपावली का पर्व खुशियों का है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर। दीपावली के उल्लास में जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पटाखे फोड़ने के लिए खतरनाक तरीका अपनाया। चलती बाइक से पटाखे फोड़ते हुए युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह मामला पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा।
जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर चरथावल पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोहाना मार्ग पर एक बाइक सवार संदिग्ध अवस्था में नजर आया। बाइक न केवल सजाई गई थी, बल्कि उसमें इस तरह की व्यवस्था की गई थी कि चलते-चलते पटाखे फूट रहे थे। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को रोका और युवक को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

बाइक सवार की पहचान परविंदर पुत्र बृजपाल, निवासी अलावलपुर, के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चरथावल से अलावलपुर और आसपास के गांवों में घूम-घूमकर इस तरह से पटाखे फोड़ रहा था। यह नजारा देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जबकि चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ अलावलपुर मार्ग से युवक को पकड़ा। पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर लिया और परविंदर को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि दीपावली का पर्व खुशियों का है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की खतरनाक हरकत न केवल खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथिआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान

Read More »