वॉलीबॉल खेलते हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

मेघाखेड़ी गांव में खेल के दौरान शुरू हुआ झगड़ा खूनखराबे में बदला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में हुई छोटी सी कहासुनी ने गुरूवार को एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। शहर के समीप स्थित गांव में वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक नवयुवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी में बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब वॉलीबॉल खेलते हुए हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। खेल के दौरान गांव निवासी नवयुवक पारस पुत्र मनोज (उम्र 19 वर्ष) और हर्षित कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए थे। लेकिन हर्षित का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, कुछ ही घंटों बाद शाम के वक्त हर्षित अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पारस के घर पहुंचा। उसने बाहर बुलाकर पारस को पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पारस को परिजनों ने आनन-फानन में भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हर्षित और उसके साथी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की तलाश में दबिशें शुरू कर दी हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पारस एक सीधा-सादा युवक था और नियमित रूप से गांव में दोस्तों के साथ खेलकूद में हिस्सा लेता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि नई मंडी थाना क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में रामलीला मंचन के दौरान भी एक कॉलेज के पास युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। बार-बार इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः हर रोज तीन लाख का नुकसान, ईओ ने दी अंतिम चेतावनी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बाबा साहब ने दिलाया सम्मान-अधिकारः अनिल कुमारप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »