दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब दो साल बाद भी मिलेगी पुरानी गाड़ियों की NOC | लाखों वाहन मालिकों को राहत

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपकी गाड़ी की उम्र पूरी हो चुकी है, तो आपके लिए राहतभरी खबर है। रेखा गुप्ता सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पुरानी गाड़ियों के लिए NOC (No Objection Certificate) जारी करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

सरकार ने एनओसी आवेदन की एक साल की समय सीमा को फिलहाल खत्म कर दिया है। पहले नियम था कि किसी वाहन की उम्र पूरी होने के बाद केवल एक साल के भीतर ही NOC के लिए आवेदन किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा समाप्त कर दी गई है। यानी अब ऐसे वाहन मालिक भी एनओसी के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी गाड़ियों की उम्र पूरी हुए दो साल या उससे अधिक हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  IRCTC घोटाला केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर लगे आरोप, कोर्ट ने कहा– टेंडर साजिश में लालू की भूमिका थी

इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, जो अपनी पुरानी गाड़ियों को दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों में बेचकर रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं। दिल्ली में फिलहाल 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध है, लेकिन अब उन्हें दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करने का रास्ता खुल गया है।

इसे भी पढ़ें:  पप्पू यादव के नोटों से बढ़ा चुनावी तापमान, बाढ़ पीड़ितों में बांटा पैसा, दर्ज हुई रिपोर्ट

सरकार का कहना है कि इस निर्णय से पुराने वाहनों के मालिकों को आर्थिक नुकसान से बचाने और अनुपयोगी गाड़ियों की पुनः उपयोगिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वाहन मालिक अब संबंधित RTO से आसानी से NOC प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वे अपनी गाड़ी को दूसरे राज्यों में पुनः रजिस्टर करा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  IRCTC घोटाला केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर लगे आरोप, कोर्ट ने कहा– टेंडर साजिश में लालू की भूमिका थीजनपद के भौराकलां

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »