अपनी पत्नी का दूसरे युवक से कराया निकाह, तीन बच्चे भी सौंप दिए

मेरठ । सरूरपुर के एक गांव में यह अनोखा निकाह चर्चा का विषय बन गया है। पहले पति ने अपनी मर्जी से लिखकर दिया कि दूसरा पति जब तक चाहे, उसकी पत्नी को अपने साथ रख सकता है। संपत्ति बचाने के लिए पति ने यह फैसला लिया। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यकित ने अपनी पत्नी का दूसरे युवक से निकाह करा दिया। समाज के सामने पत्नी और तीन बच्चों को भी दूसरे युवक को ही सौंप दिया। यह अनोखा मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पीड़ित का अपने परिजनों से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि रिश्तेदार उसके ससुरालियों द्वारा बनाए गए मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। आरोप है कि उन्होंने उस पर हमला भी कराया, ताकि उसकी पत्नी को झूठे केस में फंसा सकें और संपत्ति पर कब्जा कर सकें। लगातार तनाव और झगड़ों से परेशान होकर व्यकित ने समाज के सामने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी और तीन बच्चों को एक युवक के हवाले कर दिया। बताया गया कि दोनों की रजामंदी से यह निकाह संपन्न कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को लिखकर दिया कि उसकी पत्नी और उसका नया पति जब तक साथ रहना चाहें, रह सकते हैं। उसे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और वह उनके सुखमय जीवन की कामना करता है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि कोई व्यकित उसकी पूर्व पत्नी या उसके नए पति को परेशान करे, तो पुलिस कार्रवाई करे। एसओ अजय शुक्ला का कहना है कि आपसी समझौते के तहत निकाह कराया गया है। यदि कोई परेशान करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देव

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनावः डीएम ने खोला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में राहत और रेस्क्यू का मिशन जारी: धराली से

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »