खड़गे का पलटवार: “अगर मोदी-शाह वाकई सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो RSS पर लगाएं बैन”

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले, प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने कहा कि “देश में कानून-व्यवस्था की दिक्कतें भाजपा और RSS की वजह से हैं, और अब समय आ गया है कि RSS पर बैन लगाया जाए।”

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा—

“यह मेरा स्पष्ट मत है कि RSS पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह वास्तव में सरदार पटेल के सिद्धांतों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें पटेल जी की तरह ही कदम उठाना चाहिए।”

 1948 के पटेल पत्र का हवाला

खड़गे ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे एक पत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने खुद स्वीकार किया था कि RSS के माहौल ने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता तैयार किया था। पत्र में पटेल ने लिखा था — “गांधी जी की हत्या की पृष्ठभूमि RSS और हिंदू महासभा की गतिविधियों से जुड़ी थी। इन संगठनों की कार्रवाइयों से देश की एकता और सरकार के अस्तित्व को खतरा पैदा हुआ।”

इसे भी पढ़ें:  ईरानी तेल टैंकर ने बदला रुख, भारत छोड़ अब चीन की ओर

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने नेहरू और पटेल के बीच मतभेद पैदा करने की झूठी कहानी गढ़ी। उन्होंने कहा, “नेहरू और पटेल में परस्पर सम्मान था। नेहरू ने पटेल की प्रशंसा की कि उन्होंने भारत की एकता को साकार किया, और पटेल ने नेहरू को राष्ट्र का आदर्श बताया था।”  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर (नर्मदा जिला) में सरदार पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यक्रम में कहा — “सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया, जिससे देश दशकों तक उसकी आग में झुलसता रहा।” मोदी ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने अंग्रेजों की गुलाम मानसिकता को अपनाया और वंदे मातरम् के एक हिस्से को हटाकर समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया।

इसे भी पढ़ें:  रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

महात्मा गांधी की हत्या के बाद, 4 फरवरी 1948 को तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने RSS पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा था कि “गांधी जी की हत्या के बाद RSS के कुछ लोगों ने मिठाई बांटी थी।” बाद में 11 जुलाई 1949 को RSS ने सरकार को लिखित रूप में संविधान और अहिंसा का पालन करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद बैन हटा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »