स्कूल वैन की टक्कर से ढाई वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत

उमरपुर गांव में हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, ग्रीन पब्लिक स्कूल की गाड़ी के चालक पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रीन पब्लिक स्कूल की गाड़ी की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बालक केशव की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुढाना में स्थित ग्रीन पब्लिक स्कूल की वैन प्रतिदिन की तरह बच्चों को छोड़ने के बाद गांव उमरपुर से गुजर रही थी। इसी दौरान ढाई वर्षीय बालक केशव खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। उसी समय स्कूल वैन ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केशव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने स्कूल प्रशासन व चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण मासूम की जान गई है।
सूचना मिलने पर बुढाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मासूम केशव की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। गांव के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है। बुढाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव उमरपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से स्कूल वाहनों की सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं रूकेगी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियोगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »