ट्रैक्टर उत्सर्जन मानकों पर मंथन करने सरकार संग जुटेंगे किसान नेताः धर्मेन्द्र मलिक को बुलावा

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अहम बैठक आज, नए उत्सर्जन मानक बने चिंता का विषय

मुजफ्फरनगर। भारत में कृषि क्षेत्र की रीढ़ माने जाने वाले ट्रैक्टरों से जुड़े उत्सर्जन मानकों को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद की तैयारी है। पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक स्थिति के बीच संतुलन साधने की दिशा में यह बैठक निर्णायक मानी जा रही है।
भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन के कमरा नंबर 121 में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का उद्देश्य ट्रैक्टरों के टर्म-फोर और टर्म-फाइव उत्सर्जन मानकों को लेकर विचार-विमर्श करना है। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि किसानों की चिंताओं को सीधे तौर पर समझा जा सके। किसानों का पक्ष रखने के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
धर्मेंद्र मलिक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन है और यदि नए उत्सर्जन मानक बिना पर्याप्त समय और सहायता के लागू किए गए, तो यह किसानों के लिए बड़ा आर्थिक संकट बन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा ट्रैक्टर खरीदना और चलाना किसानों के लिए कठिन हो जाएगा। बैठक में ट्रैक्टरों से उत्पन्न प्रदूषण, उनके संचालन की अवधि, उत्सर्जन स्तर, और भविष्य में आने वाले मानकों के कृषि लागत पर संभावित प्रभावों पर भी चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रैक्टर उद्योग पर कड़े उत्सर्जन मानक लागू होने से मशीनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है, जिससे छोटे और मध्यम किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
बैठक का उद्देश्य है कि पर्यावरण सुरक्षा और किसानों के हितों में संतुलन स्थापित करना। सरकार चाहती है कि प्रदूषण पर नियंत्रण रखते हुए किसानों पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े। इस बैठक के नतीजे पर किसानों और ट्रैक्टर निर्माताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। कृषि क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस निर्णय से यह तय होगा कि भारत में ट्रैक्टर उत्सर्जन नीति कितनी व्यावहारिक और किसान हितैषी होगी।

इसे भी पढ़ें:  नावला कोठी के पास रजवाहा पटरी चौड़ीकरण शुरू, 25 किमी मार्ग होगा चौड़ा

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »