मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

झांसी की रानी के पास वर्टिकल गार्डन के पास और जिला चिकित्सालय के गेट के बाहर अतिक्रमण पर कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर नगर पालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्थायी ठेले, खोमचे और सड़क किनारे लगाई गई दुकानों को हटवाया। टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आज कोई जुर्माना लगाने या सामान जब्तीकरण की कार्यवाही तो नहीं की, लेकिन उनको चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद की टीम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थलों पर अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। यह कार्रवाई झांसी की रानी चौक के पास पालिका के वर्टिकल गार्डन के समीप तथा जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ की गई। नगर पालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के दिशा निर्देश में राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह टीम के साथ शहर में अतिक्रमण हटवाने के लिए निकले थे। पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो।
नगर पालिका टीम ने आज जिला चिकित्सालय के बाहर मुख्य गेट पर ठेले आदि लगाकर किये गसे अतिक्रमण पर कार्यवाही की। यहां से शुरू हुए अभियान में पाल धर्मशाला रुड़की रोड और वहां से सड़क के दूसरे साइड पर शिव चौक तक सड़क किनारे लगाए गए ठेलों और रेहड़ी वालों को तत्काल अपना सामान हटाने के निर्देश दिए। कई लोगों ने सहयोग करते हुए स्वयं ही अपने ठेले हटा लिए, जबकि कुछ को बलपूर्वक हटाया गया। इसके साथ ही झांसी की रानी पार्क और यहां स्थित वर्टिकल गार्डन के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। राजस्व निरीक्षक अमरजीत ने बताया कि इन स्थानों पर बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आमजन और मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। बताया कि कार्यवाही के दौरान जुर्माना लगाने या सामान जब्त करने की कार्यवाही नहीं की गई, लेकिन चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने पुनः अतिक्रमण किया, तो उसके विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक के साथ पालिका कर्मी सोनू मित्तल, विकास शर्मा और सतेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे

Read More »