एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार का दिन ज्ञान और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा, आज विद्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 2200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, खेलकूद और सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि तथा सम्मान की भावना जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में शांतिकुंज से आई प्रतिनिधि मंडली में श्रीमती रूकमणी शर्मा, डॉ. रामनिवास भारद्वाज और अशोक वर्मा ने परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों की गहराई से जुड़ने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम और संस्कारों की भावना को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएँ न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करती हैं। यह परीक्षा न केवल ज्ञान की प्रतियोगिता रही, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्मृति का अवसर भी बनी। उन्होंने शांतिकुंज के प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
परीक्षा के सफल संचालन में लोकेश शर्मा और निर्मला वर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इसके सहारे उन्हें भारतीय इतिहास और संस्कृति के अनेक रोचक पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

इसे भी पढ़ें:  जागरूक महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला: मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरूस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस जिला कार्यवाह के घर लूट, मंत्री

Read More »