शर्म करो! शिक्षा के बाजारीकरण की आग में जला उज्जवलः चन्द्रशेखर

नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने मुज़फ्फरनगर की घटना पर उठाए गंभीर सवाल, रखी चार मांग

मुज़फ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने मुज़फ्फरनगर के डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दर्दनाक घटना नहीं, बल्कि हमारे समाज, सरकार और शिक्षा तंत्र पर सबसे बड़ा कलंक है।
अपने संदेश में आज़ाद ने कहा, शर्म करो! यह सिर्फ़ एक छात्र नहीं, बल्कि शिक्षा के बाजारीकरण की पूरी व्यवस्था जल रही है। आज़ाद भारत में शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि शिक्षा के लिए एक छात्र को खुद को आग लगानी पड़ी।
कहा कि छात्र उज्ज्वल राणा ने घ्7,000 की बकाया फीस भरने के लिए कॉलेज प्रशासन से मोहलत मांगी थी। आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य ने उसे पूरे कॉलेज के सामने अपमानित किया और पीटा। अपमान और उत्पीड़न से आहत होकर उज्ज्वल ने कॉलेज परिसर में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वर्तमान में वह गंभीर रूप से झुलसे हुए हालत में अस्पताल में भर्ती है और जीवन-मृत्यु से जूझ रहा है। उज्ज्वल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कहता दिख रहा है, अगर मुझे कुछ हुआ, तो प्राचार्य और पुलिस जिम्मेदार होंगे।
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि यह घटना सिर्फ़ उज्ज्वल की नहीं, बल्कि हर उस छात्र की है जो शिक्षा की बढ़ती कीमतों और उत्पीड़न के कारण रोज़ संघर्ष कर रहा है। यह एक पूरी पीढ़ी की चीख है, जहाँ शिक्षा को सेवा नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को मुफ्त और समान शिक्षा का अधिकार देता है, लेकिन आज शिक्षा संस्थान व्यापार के केंद्र बन चुके हैं जहाँ गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के छात्रों के सपनों को कुचला जा रहा है।
सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने इस घटना पर सरकार और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा किकृडीएवी कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए। कॉलेज प्रशासन और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। राज्यस्तर पर शिक्षा संस्थानों में फीस और शोषण के मामलों की निगरानी के लिए स्वतंत्र तंत्र का गठन किया जाए। बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचारों का हवाला देते हुए चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने कहा थाकृ शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा, लेकिन आज उसी शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है, जहाँ न्याय मांगने पर भी छात्रों को धमकाया और पीटा जाता है।

इसे भी पढ़ें:  शीतलहर का प्रकोपः मुजफ्फरनगर में डीएम ने बढ़ाया स्कूलों का अवकाश

Also Read This

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेटतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रैक्टर चालक की मौत जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार

Read More »