नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं रूकेगी

सौरम में 15 साल बाद होने जा रही सर्वखाप पंचायत से पहले बालियान और गठवाला खापों के चौधरियों में खींचतान और तेज

मुजफ्फरनगर। आगामी सर्वखाप पंचायत से पहले पश्चिमी यूपी की खाप राजनीति में घमासान मचा हुआ है। 15 साल बाद सौरम में होने जा रही इस ऐतिहासिक पंचायत को लेकर जाट समाज की प्रमुख बालियान और गठवाला खापों के चौधरियों के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई है। गठवाला खाप के मुखिया राजेन्द्र मलिक के इस सर्वखाप पंचायत का बहिष्कार करने पर बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि ये समाज का मंच है, किसी का निजी नौत्ता नहीं है। नरेश टिकैत ने सीधे लहजे में राजेन्द्र मलिक को चुनौती देते हुए साफ कहा कि हर बार विरोध हुआ है, लेकिन गठवाला खाप रोके नहीं रूकी, समाज के हितों को लेकर यह पंचायत होगी और गठवाला पर सभी की नजर है।
मुजफ्फरनगर जनपद के ऐतिहासिक गांव सौरम में 16 से 18 नवंबर तक होने जा रही जाट समाज की सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह पंचायत सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक मानी जा रही है। लेकिन आयोजन से ठीक पहले गठवाला खाप के मुखिया चौ. राजेन्द्र मलिक द्वारा पंचायत के बहिष्कार की घोषणा ने हलचल मचा दी है। इस विवाद ने जहां खापों के भीतर मतभेद को उजागर किया है, वहीं बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत तथा प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इस मामले में संयम बरतते हुए इसे भ्रम फैलाने की कोशिश करार दिया है। सौरम गांव में यह ऐतिहासिक पंचायत लगभग 15 वर्षों बाद आयोजित हो रही है। इसमें पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक की खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पंचायत का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना बताया जा रहा है। इसी बीच गठवाला खाप के मुखिया चौ. राजेन्द्र मलिक द्वारा पंचायत के बहिष्कार का ऐलान किए जाने से विवाद गहरा गया है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद पूरे जाट समाज में चर्चा तेज हो गई है।
भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक शरीफ परिवार से हैं। जो बयान उनके नाम से चलाया जा रहा है, वो उनका नहीं है। उनके नाम से बयान दिलाने के पीछे कुछ लोग सक्रिय हैं। पहले भी कुछ लोग ऐसा करते थे, अब एक नई जमात इसमें लग गई है। टिकैत ने बताया कि सर्वखाप पंचायत समाज का साझा मंच है, जहां किसी एक व्यक्ति या संगठन का वर्चस्व नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, ये सर्वजातीय मेला है। इसमें भाजपा, सपा और कांग्रेस के लोग भी आएंगे। तीन दिन तक सब खाप के लोग होंगे, फिर अपनी-अपनी पार्टी में लौट जाएंगे। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि पंचायत में समाज सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और जो भी निर्णय होंगे, वे सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे। उन्होंने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, विरोध भी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 2006 और 2010 की सर्वखाप पंचायत का भी इसी तरह से विरोध किया गया था।
बालियान खाप के मुखिया चौ. नरेश टिकैत ने भी गठवाला खाप के बहिष्कार को दुखद बताते हुए कहा कि बाबा राजेन्द्र सिंह शरीफ आदमी हैं, किसी ने उनके मुंह में गलत शब्द डाल दिए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मलिक परिवार को निमंत्रण देने जाने वाले थे, लेकिन विरोध का बयान सामने आने के बाद उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से निमंत्रण भेजने का निर्णय लिया। नौत्ता उनको भेज दिया गया है। नरेश टिकैत ने कहा, ये समाज का खुला मंच है, किसी को रोका नहीं जाएगा। राजेन्द्र मलिक आएंगे तो सर्वखाप पंचायत की शोभा बढ़ेगी। उन्होंने एक चुनौती के रूप में साथ ही यह भी कहा कि गठवाला खाप पर सबकी नजर है। राजेन्द्र मलिक निर्णय तो ले लेते हैं, लेकिन उनकी बात को सब मानते नहीं। अगर उन्होंने बहिष्कार का फैसला लिया है, तो उसे निभाकर भी दिखाएं।
सौरम गांव में होने वाली यह सर्वखाप पंचायत 2010 के बाद होगी। इस बार पंचायत में सामाजिक सुधार, युवाओं की भागीदारी, महिला सुरक्षा, कृषि संकट और पारिवारिक विवादों के समाधान जैसे मुद्दों पर विमर्श होने की संभावना है। गांवों में भंडारों की तैयारियां चल रही हैं, सड़कों और चौपालों की मरम्मत हो रही है। ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता आगंतुकों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सर्वखाप पंचायत को लेकर जहां समाज में उत्साह है, वहीं गठवाला खाप के बहिष्कार ने इस आयोजन पर सियासी और सामाजिक दोनों रंग चढ़ा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा मालउनका

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां

Read More »