इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

‘सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को ध्यान में रखते हुए इस बार भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन की पारंपरिक मासिक पंचायत के स्थान में इस माह बड़ा परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह की मासिक पंचायत, जो सामान्यतः हर महीने की 17 तारीख को किसान भवन, सिसौली में आयोजित की जाती है, अब इस बार सिसौली में नहीं होगी।
चौ. टिकैत ने जानकारी दी कि आगामी 16, 17 और 18 नवम्बर को सोरम गांव में आयोजित होने वाली ‘सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को ध्यान में रखते हुए इस बार भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक ऐतिहासिक सामाजिक यज्ञ के रूप में संपन्न होगा, जिसमें सभी समुदायों और खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भाकियू अध्यक्ष ने सभी किसान भाइयों और संगठन की इकाइयों से अपील की है कि वे सिसौली की बजाय सोरम पहुंचें और इस सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनहित का बड़ा मंच है। सभी किसान साथी इस यज्ञ में पहुंचकर अपने विचारों की आहुति दें।

इसे भी पढ़ें:  महिला ने तोड़ा पुरानी ससुराल का दरवाजा, सास-ससुरा और रिश्तेदारों की कर दी धुनाई

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »