दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला नहीं, महज एक दुर्घटनाः संजीव बालियान

मदरसों की शिक्षा को लेकर भी दिया सॉफ्ट बयान, कहा-धार्मिक शिक्षा का मामला छोड़कर देश में एक समान शिक्षा नीति बने

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सरकार और जांच एजेंसियों ने जहां इसे बड़ा आतंकी हमला करार दिया है, वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस घटना को लेकर एक अलग ही नजरिया पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि महज एक दुर्घटना थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद और केंद्र सरकार में दो बार मंत्री रह चुके डॉ. संजीव बालियान ने बुधवार को सदर विधानसभा में निकाली गई सरदार पटेल जयंती यूनिटी मार्च पदयात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में दिल्ली ब्लास्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी सुनियोजित आतंकी हमले का नतीजा नहीं लगती, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकियों के विस्फोटक ले जाने के दौरान गलती से कार में ब्लास्ट हो गया। बालियान ने कहा कि यह संभव है कि विस्फोटक कहीं और ले जाया जा रहा था और ट्रांसपोर्ट के दौरान दुर्घटनावश धमाका हो गया। पुलिस और एजेंसियों ने तेजी से काम किया है, जिसके लिए वे प्रशंसा की पात्र हैं।
उन्होंने याद दिलाया कि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, करीब 3000 किलो बरामद की थी। बालियान ने कहा कि इस घटना को एक बड़ी आतंकी साजिश कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर संजीव बालियान ने मदरसों में दी जाने वाली धार्मिक शिक्षा पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धार्मिक शिक्षा का विषय अलग है, लेकिन सामान्य शिक्षा पूरे देश में एक समान होनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उत्तराखंड में समान शिक्षा नीति लागू की गई है, वैसे ही पूरे देश में भी एक जैसी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को धर्म के साथ-साथ आधुनिक और राष्ट्रीय शिक्षा का भी समान अवसर मिलना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि हाल के कई मामलों में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोग शिक्षित और पेशेवर पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे युवा आतंक के रास्ते पर जा रहे हैं। समाज और परिवारों को इस दिशा में सजग रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने इस विस्फोट को बड़ा आतंकी हमला बताया था। एजेंसियों ने मुख्य आरोपी उमर नबी के मारे जाने की पुष्टि भी की है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान सरकार के आधिकारिक रुख से बिल्कुल अलग माना जा रहा है। संजीव बालियान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये बयान संजीव बालियान की एक व्यक्तिगत राय है, इसमें पार्टी लाइन का कोई भी वास्ता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

शुक्रवार को खतौली विधानसभा में पटेल पदयात्रा निकालेंगे संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनमानस को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही विधानसभावार यूनिटी मार्च पदयात्रा के तहत शुक्रवार को खतौली विधानसभा में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होंगे। पूर्व सांसद ने सभी को इसके लिए आमंत्रण दिया है। बताया कि यह पदयात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक सरदार पटेल की राष्ट्रनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। पदयात्रा 14 नवंबर की प्रातः 9.30 बजे गांव टबीटा से प्रारम्भ होगी और गांव टिटौडा, ककराला, चांद समंद, चंदपुरी, आदमपुर मौचड़ी, फहीमपुर और पीपलहेडा से गुजते हुए दोपहर बाद शाहपुर पहुंचेगी और यहां जनसभा के बाद इसका समापन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्तकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »