खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारी

डीएम उमेश मिश्रा और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर चला विशेष अभियान, मौके पर नहीं मिले वैध अभिलेख

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध चिकित्सा व्यवसाय पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को खतौली क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर दो ऐसे क्लिनिक और नर्सिंग होम सील कर दिए, जो बिना किसी पंजीकरण, योग्यता और मानक के संचालित हो रहे थे। जांच के दौरान संचालक कोई भी दस्तावेज या संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे, जिसके बाद टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया।
मुजफ्फरनगर जिले में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में खतौली ब्लॉक स्तर पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी खतौली डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने किया। वे अपनी टीम के साथ खतौली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर पहुँचे। यहाँ दो क्लिनिक/नर्सिंग होम के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि वे बिना किसी वैध अनुमति और प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ के संचालित हो रहे हैं।
स्थल पर पहुँचकर टीम ने दोनों संस्थानों की गहन जांच की। पूछताछ के दौरान संचालकों से पंजीकरण प्रमाण पत्र, चिकित्सकीय योग्यता, स्टाफ की शैक्षिक डिग्रियाँ और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतुकृ कोई भी वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। क्लिनिक संचालित करने वाले व्यक्तियों के पास किसी प्रकार की चिकित्सकीय योग्यता के अभिलेख मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही मौके पर पहुंची टीम के सवालों के जवाब में भी संचालक कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। परिसर में मरीजों से संबंधित रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिले।
ब्लॉक प्रभारी डॉ. अवनीश ने बताया कि यह स्थिति स्पष्ट रूप से अवैध चिकित्सा संचालन को दर्शाती थी, जो मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन दोनों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिंह ने मौके पर ही दोनों अपंजीकृत क्लिनिकों को सील करने का आदेश दिया। कार्रवाई के बाद संस्थान संचालकों को नियमित कार्रवाई हेतु नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें उनसे स्पष्ट किया गया है कि अवैध चिकित्सा संचालन दंडनीय अपराध है। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस का जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत न करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम ने बताया कि जिले में बढ़ते अवैध क्लिनिकों के कारण आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे प्रशासन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग का कहना है किकृजो भी लोग बिना पंजीकरण और योग्यता के स्वास्थ्य सेवाएँ दे रहे हैं, उनके विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी, ताकि मरीजों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप उपचार मिल सके। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि ऐसे अवैध केंद्र लंबे समय से बिना किसी जांच के चल रहे थे, जहाँ मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने टीम को अन्य संदिग्ध स्थानों की जानकारी भी दी, जिस पर अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  12 घंटे में ही लूट की वारदाता

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गठवाला खाप की पंचायत में एकता पर जोर, 15 दिसंबर की लिसाढ़ पंचायत में होंगे बड़े फैसलेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नेशनल कुश्ती खिलाड़ी के साथ सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालयलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »