मुजफ्फरनगर-किरायेदार-नौकर का सत्यापन शुरू, एसपी ने घरों पर पहुंचकर खुद जुटाई जानकारी

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए घर-घर जाकर हो रहा सत्यापन, एसपी सिटी ने मकान मालिकों व व्यापारियों को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर शहर से लेकर गांव देहात तक में किरायेदार और नौकरों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने सख्ती और सतर्कता बढ़ा दी है। बढ़ते शहरी विस्तार और आवागमन के बीच संभावित आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सत्यापन की महत्ता को समझाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्वयं फील्ड में उतरकर लोगों से संवाद किया और उन्हें समय से सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया।

अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे किरायेदार एवं नौकर सत्यापन अभियान को गुरूवार को विशेष गति मिली। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत की निगरानी में यह अभियान शहरी क्षेत्र में चलाया गया। उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र में पहुंचकर स्वयं घर-घर जाकर किरायेदारों और घरेलू व व्यावसायिक नौकरों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मकान मालिकों और दुकानदारों को स्पष्ट संदेश दिया कि समय पर सत्यापन न कराना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चूक साबित हो सकती है। एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और निःशुल्क है, फिर भी कई लोग इसे नज़रअंदाज़ करते हैं। इस लापरवाही के चलते असामाजिक तत्वों के शहर में छिपकर रहने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जो किसी भी समय कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयन

अभियान के दौरान किरायेदारों और नौकरों के सम्बंध में जानकारी जुटाई गई और उनका दस्तावेजी सत्यापन भी किया गया। स्थानीय नागरिकों को यह भी समझाया गया कि किराए पर कमरा देने या नया नौकर रखने से पहले उनकी पहचान, पृष्ठभूमि और आवश्यक दस्तावेजों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य है। पुलिस ने अपील की कि यह न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाता है, बल्कि स्वयं मकान मालिक की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी अहम है। इस सत्यापन अभियान में एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी सिटी प्रजापत ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद किया और मौके पर ही आवश्यक रजिस्ट्रेशन व सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid031fterNWyj5iK1FxnmyzwenetJqM6od5LA2jiWs5pQpR1cJffja2PtMWLknAiQwL5l

मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पूरे शहर में यह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मकान मालिक और व्यापारी समुदाय सहयोग करें, तभी आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

उन्होंने पुनः सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर कमरा देने या नौकर रखने से पूर्व उसका पूरा सत्यापन कराएं। यह सत्यापन सरल और निःशुल्क है। इसमें लापरवाही के कारण ही असामाजिक और आपराधिक छवि के लोगों को छिपकर रहने की आजादी मिलती है। इसमें सहयोग न बनकर जागरुक नागरिक बनकर पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अभियान से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एडीजीसी फौजदारी वीरेंद्र नागर ने दिया इस्तीफा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर

Read More »