पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल

16/17 नवंबर 2025 की रात ग्राम तालड़ा स्थित निर्माणाधीन पंचायतघर से अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा की 08 बैटरियां और 01 अल्टीनेटर चोरी कर लिया था

मुज़फ्फरनगर। जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में बीते दिनों निर्माणाधीन पंचायतघर में हुई बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। बीती रात चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं रुके। बदमाशों से इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में व्यापक कॉम्बिंग चला रही है।
सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जानसठ पुलिस ने ग्राम तालड़ा में निर्माणाधीन पंचायतघर से हुई बैटरी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 03 बैटरियां, घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल तथा 01 अवैध तमंचा (315 बोर) मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बताया कि 16/17 नवंबर 2025 की रात ग्राम तालड़ा स्थित निर्माणाधीन पंचायतघर से अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा की 08 बैटरियां और 01 अल्टीनेटर चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना जानसठ पर मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के अनावरण हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी।
थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात जानसठदृखतौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी पल्सर मोटरसाइकिल पर बसाईच की ओर से आने वाले हैं। पुलिस टीम ने बसाईच कट पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद दिखाई दी संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार तेजी से पीछे मुड़कर भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल एक सूने पड़े कोल्हू के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायर झोंकते हुए खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश सादिक पुत्र कल्लु गुलाबनगर थाना सिविल लाइन रुड़की घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया सादिक एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में जिले के चार थानों में सात मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सादिक ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 16/17 नवंबर की रात पंचायतघर से 08 बैटरी और 01 अल्टीनेटर चोरी किया था। आज वे उन बैटरियों को बेचने के इरादे से जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालयआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »