लखनऊ में बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूट की आशंका; CCTV में संदिग्ध युवक दिखा

लखनऊ। लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट के विरोध में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव अपने घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा और अंदर जाकर उन्हें जमीन पर पड़ा पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला का शव घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा था और गले पर चोट के निशान मिले हैं।

 

घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा मिला, जिससे साफ है कि घर में लूटपाट की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत से कोहराम

 

मृतका के रिश्तेदार विजय कुमार के मुताबिक, पड़ोसी दीपु ने सुबह फोन कर बताया कि घर का दरवाजा खुला है और नीलमा आंटी जमीन पर पड़ी हैं। जब परिजन पहुंचे तो पूरा कमरा अस्त-व्यस्त था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी थी।

 

ADCP गोपी नाथ सोनी ने बताया कि 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले में चोट के निशान थे और पूरा घर बिखरा पड़ा था। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात 2:33 बजे एक संदिग्ध युवक शॉल ओढ़कर घर के पास जाते हुए दिखाई दिया है। उसकी पहचान और लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग-अब पालिका ने पुलिस से मांगा साथ

 

परिवार के अनुसार नीलमा श्रीवास्तव अकेले रहती थीं। उनके पति रमेश श्रीवास्तव की 25 साल पहले मृत्यु हो चुकी है और 2018 में बेटे विभोर की भी बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। फिलहाल परिवार में बहू नम्रता और पोता विभु हैं। सुबह जब घर का दरवाजा खुला मिला तो पड़ोसियों ने शक होने पर तुरंत फोन किया और इस तरह घटना का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोश

पुलिस मामले को लूट के दौरान हत्या के रूप में देख रही है और संदिग्ध युवक की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। इलाके में तनाव का माहौल है और लोग बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सदमे में हैं।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारीइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तारमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »