शादी के अगले दिन ही घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

हेलमेट पहनकर हथियारों से लैस बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे एसएसपी ने की पड़ताल

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहित जोड़े के घर में तीन हथियारबंद बदमाश धावा बोलकर लाखों की लूट कर फरार हो गए। घटना शादी के ठीक एक दिन बाद हुई, जिससे परिवार और स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातों-रात जिले के शीर्ष अधिकारियों को मौके पर बुलाया और जांच तेज कर दी है।

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कस्बे में एक नवविवाहित परिवार उस समय दहशत में आ गया जब रविवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाश अपने सिर पर हेलमेट पहनकर घर में घुस आए। बताया गया कि बदमाशों ने घर में मौजूद परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और बड़ी मात्रा में नकदी तथा आभूषण लूट लिए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। शादी के अगले दिन ही परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट की खबर फैलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया, वहीं लोगों में दहशत नजर आई। लूट की इस वारदात की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र बघेल तथा एसओजी व सर्विलांस टीम सहित भारी पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

खतौली में लूट का शिकार बने परिवार के घर पर मौजूद लोगोंकृहारून, हाफिज शमीम, हाजी इजहार, हाजी अफज़ल, नाज़िम, नासिर, फरहीन, रोहन, नसरत मामा, नाज़िम सिद्दीकी मामा और नासिर सिद्दीकी मामाकृने पुलिस को बताया कि बदमाश नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान लूट ले गए। पीड़ित परिजन अभी भी सदमे में हैं और लूटे गए सामान की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुराने अपराधियों के ठिकानों और उनके मूवमेंट पर भी पुलिस की विशेष नजर है। एसओजी व सर्विलांस टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है।

थाना खतौली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कस्बा खतौली स्थित एक घर, जहाँ एक दिन पूर्व विवाह सम्पन्न हुआ था, वहाँ 03 बदमाश हेलमेट पहनकर घर में घुसे तथा घर में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर नगदी व आभूषण ले गये। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वारदात पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वारदात के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी के बाद खुशी में डूबा परिवार अचानक बड़ी त्रासदी से गुज़र गया। क्षेत्र में रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

Also Read This

मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली- मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद

Read More »

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »