मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैलाने पर 6 स्लैग क्रशिंग इकाइयों को किया सील

क्षेत्रीय अधिकारी ने सभी वायु प्रदूषणकारी उद्योगों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके उद्योग में स्थापित प्रदूषण संयंत्रों का सतत संचालन किया जाए

मुजफ्फरनगर। जिले में वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों पर गठित एक संयुक्त समिति ने जनपद के सुजडू क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छह स्लैग क्रशिंग इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करते पाई गई इन सभी छह इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और उनके विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए जिससे अवैध खनन और क्रशिंग गतिविधियों पर लगाम कसने की प्रशासन का मजबूत इरादा सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के नाम पर तीन करोड़ की ठगी

जनपद में अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर नियंत्रण और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान के कठोर अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई। संयुक्त समिति में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग जिला उद्योग केंद्र और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल थे। टीम ने मुख्य रूप से सुजडू क्षेत्र में संचालित हो रही उन इकाइयों को निशाना बनाया जो बिना समुचित अनुमति या प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के अवैध रूप से क्रशिंग का कार्य कर रही थीं। निरीक्षण के दौरान संयुक्त समिति ने कुल 06 स्लैग क्रशिंग यूनिट्स को अनियमितता पाते हुए सील करने की कार्यवाही की। इसके साथ ही विद्युत विभाग ने इन सभी इकाइयों के विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई भी पूरी की। सील की गई इकाइयों में आदिल ट्रेडर्स अरिहन्त रोड सुजडू, फिरोज पुत्र मुश्ताक अरिहन्त रोड सुजडू, शकील अहमद पुत्र मुश्ताक अरिहन्त रोड सुजडू, जीएस ट्रेडर्स संधावली रोड निकट अण्डरपास सुजडू, भारत ट्रेडर्स संधावली रोड निकट अण्डरपास सुजडू और बसी मैन्यूफैक्चरर संधावली रोड निकट अण्डरपास सुजडू शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्रांतिसेना कर रही हिंदू समाज का जागरण

क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गीतेश चन्द्रा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान प्रभावी है। उन्होंने कहा कि जनपद में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लगातार क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण किए जा रहे हैं। धूल उत्सर्जन की रोकथाम के लिए विशेष रूप से श्हॉट स्पॉटश् एरियाज में निरंतर एंटी स्मॉग गन का प्रयोग किया जा रहा है और वाटर टैंकर्स के माध्यम से सड़कों और संवेदनशील जोनों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी ने सभी वायु प्रदूषणकारी उद्योगों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके उद्योग में स्थापित प्रदूषण संयंत्रों का सतत संचालन किया जाए और केवल अनुमन्य ईंधन का ही उपयोग हो। इसके साथ ही आम जनमानस से भी अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में कूड़ा या सॉलिड वेस्ट आदि न जलाएं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे माननीय आयोग द्वारा जारी सिटीजन चार्टर में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करें और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रशासन के प्रयासों में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। यह कार्रवाई दिखाती है कि मुजफ्फरनगर प्रशासन अवैध गतिविधियों और पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययन

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के नाम पर तीन करोड़ की ठगीइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए….मिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »