सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

प्रयागराज। विमान किराये में सरकार के दखल के बाद भी टिकटों का तय कीमत से कई गुना पर बिकने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। इंडिगो की सीधी उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को अब महंगी कनेक्टिंग उड़ानों के सहारे सफर करना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 45 हजार रुपये पार कर गया। इंडिगो से उपजे संकट के बाद विमानों के बेतहाशा बढ़ रहे किराये पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कैपिंग की है। इस आदेश के बावजूद कई विमान कंपनियां महंगे किराये पर टिकट बेच रही हैं। इंडिगो के अलावा प्रयागराज से दिल्ली, पटना, देहरादून और जयपुर समेत कुछ शहरों के लिए ही दूसरी कंपनियों की सीधी उड़ान सेवाएं हैं। टन्न्वेल एजेंटों के मुताबिक, पुणे, मुंबई, बंगलूरू व चेन्नई जैसे महानगरों के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है। इन शहरों के लिए कनेक्टिंग उड़ानें ही सहारा हैं। इंडिगो संकट के बाद प्रयागराज से मुंबई के लिए एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 45,664 रुपये पहुंच गया है। किराया निर्धारित करने के बावजूद विमान कंपनियों की मनमानी जारी है। कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6469 का किराया 13,852 रुपये चल रहा है। पुणे के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है, ऐसे में एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 36,104 रुपये है। चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने से एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 20,979 रुपये तथा दिल्ली के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी फ्लाइट का किराया 17,252 रुपये चल रहा है। इन दिनों यात्रा के बाद लगेज नहीं मिलने की शिकायतें भी हैं। इंडिगो के विमान से दिल्ली से प्रगयागराज पहुंचे मनोज सिंह का लगेज 24 घंटे बाद भी नहीं मिला। ऐसे ही आशिमा जो मुंबई से एअर इंडिया की उड़ान से आई थीं, उनका लगेज मुंबई एयरपोर्ट पर रह गया। एयरलाइन प्रशासन ने खेद जताते हुए सोमवार को लगेज पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्षः सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »