मुज़फ्फरनगर-रथेडी से अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी फरमान को किया गिरफ्तार

स्वामी यशवीर महाराज ने दी थी पुलिस प्रशासन को हिंदू पंचायत करने की चेतावनी, नई मंडी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के रथेड़ी गांव से रविवार देर रात अपहृत की गई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामज़द मुख्य आरोपी फरमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की आशंका के बीच स्वामी यशवीर महाराज द्वारा प्रस्तावित पंचायत को भी पुलिस कार्रवाई के बाद स्थगित कर दिया गया।
किशोरी के पिता ने नई मंडी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव का युवक फरमान उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात फरमान अपने साथियों के साथ सीढ़ी लगाकर मकान में घुस आया और कथित रूप से हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी किशोरी को जबरन वाहन में डालकर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरमान के अलावा फुरकान, सानम और काला सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें:  साहिबाबाद हिंडन पुल धार्मिक स्थल विवाद में संगठन का प्रदर्शन

घटना के बाद सोमवार को स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पुलिस पर शीघ्र कार्रवाई का दबाव बनाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि किशोरी बरामद न हुई और आरोपियों पर कार्रवाई न की गई, तो रथेड़ी गांव में पंचायत बुलाई जाएगी। नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मिमलाना की दलित किशोरी के परिजनों के साथ मंत्री आवास का होगा घेराव
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव से लापता दलित युवती की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने सभी संगठनों की बैठक कर 12 दिसम्बर को मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरने का ऐलान किया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी की ओर से इस सम्बंध में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातनी बेटियों को बचाने के लिए पीड़ित परिजनों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को धरना, प्रदर्शन और पंचायत का सहारा लेना पड़ रहा है यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं है। गैर सम्प्रदाय के युवकों के द्वारा लव जिहाद के मामलों पर सख्ती के साथ रोक लगाये जाने के लिए अब मोर्चा खुद ही कमान संभालेगा।

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

Also Read This

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  एक पुत्र के लिए कभी न भरने वाला शून्य!आरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली, पानी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी बस- वैन टक्कर: 5 की मौत, कई गंभीर घायलपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक

Read More »