बड़ा हादसा, एक बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत, एक की हालत नाजुुक

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार चार लोग हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गिट्टी प्लांट के पास रविवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र और जितेंद्र (24) पुत्र स्व. गोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक बाइक से टेवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही सभी कुंआडीह गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास पहुुंचे कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में जितेंद्र समेत दो अन्य अज्ञात युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में एक युवक हिनौता गांव का बताया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालय

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी मौसम चेतावनी: 7 दिन तक बारिश-ओलों का खतरा, किसान सतर्क रहेंस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा

Read More »