धांधली में मस्त पालिका अफसरों ने राजवाहा रोड पर बनवा दिया अनियमितता का नाला

सभासद सीमा जैन ने मंत्री कपिल देव, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ पालिका को पत्र लिखा, नाला व साइड पटरी निर्माण में जनता के धन को पलीता लगाने का आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर में निर्माण कार्यों में धांधली के मामले लगातार सामने आ रहे है। सिंचाई विभाग ने पीनना से चरथावल रजवाहा पटरी निर्माण में धांधली की तो युवा किसान ने शिकायत कर हलचल मचा दी। लिंक रोड गांधी कालोनी की सड़क का घटिया निर्माण कराने का आरोप लोक निर्माण विभाग पर है, परिक्रमा मार्ग की बदहाली के लिए एमडीए का नाला निर्माण चर्चाओं में बना है, तो ऐसे में अब नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के वार्ड संख्या 33 में मण्डी समिति राजवाहा रोड पर चल रहे नाला व साइड पटरी निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वार्ड की महिला सभासद ने इस निर्माण कार्या को बेहद घटिया और जनहित के विपरीत बताते हुए तकनीकी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसमें जल निकासी के लिए प्रमुख तौर पर कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य में गंभीर धांधली की बात सामने आ रही है, जिससे भविष्य में यहां पर जल भराव की भयंकर समस्या उत्पन्न होने की संभावना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है।
नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के वार्ड संख्या 33 अंतर्गत मण्डी समिति राजवाहा रोड पर पालिका प्रशासन द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर कराए गए साइड पटरी के निर्माण को लेकर धांधली और घटिया व जनहित के विपरीत निर्माण कार्य कराए जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब यहां पर नाला निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड सभासद सीमा जैन के द्वारा इस मामले में नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को भेजे गए पत्र में पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही, घटिया सामग्री, गुणवत्ता का अभाव और मानकों की अनदेखी के साथ ही अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, पूर्व में राजवाहा रोड पर साइड पटरी का निर्माण कराया गया, जिसमें सड़क से होने वाली जल निकासी के लिए नाली अथवा नाले का कोई प्रावधान नहीं किया गया। पुराने नाले को बंद कराकर उसके ऊपर साइड पटरी बना दी गई। इसके बाद सड़क निर्माण का नया टेंडर निकाला गया, जिससे करोड़ों रुपये की लागत से बनी साइड पटरी सड़क के फेस में आ गई। अब सड़क की दूसरी ओर जल निकासी को बेहतर करने के उद्देश्य से नया नाला और साइड पटरी बनाई जा रही है, जिसमें मानकों की खुली अनदेखी का आरोप है। सभासद पति युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि कि नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा जनहित में नाला निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई थी। इसके अंतर्गत बाला जी चौक से मुनीम कॉलोनी के मोड़ तक तथा मुनीम कॉलोनी से श्मशान घाट तक दो हिस्सों में नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पालिका के ही अधिकारी ठेकेदारों के साथ स्वार्थपूर्ति के लिए सांठगांट कर पालिकाध्यक्ष को बदनाम करने के इरादे से घटिया काम करने पर तुले हुए हैं। स्थानीय लोगों और स्थल निरीक्षण में सामने आया है कि निर्माण कार्य बिना उचित तकनीकी नक्शे और दिशा-निर्देशों के किया जा रहा है।
सभासद ने आरोप लगाया है कि नाले का निर्माण ढलान और जल प्रवाह प्रणाली को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से किया जा रहा है। नाले की दीवारें और तली सड़क से ऊंची बनाई जा रही हैं, जिससे सड़क का पानी नाले में नहीं जा पाएगा। मौहल्लों से आना वाला पानी भी नाले में खड़ा है, उसका ढाल नहीं बनाया गया। इससे वर्षा ऋतु में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, घटिया सामग्री के प्रयोग से निर्माण की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोषपूर्ण निर्माण से नगरपालिका को भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि गलत निर्माण को दोबारा ठीक कराने में अतिरिक्त धन खर्च होगा।
सभासद सीमा जैन ने मामले की तत्काल तकनीकी जांच, स्थल निरीक्षण, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई तथा अनियमितताओं में खर्च हुई धनराशि की वसूली की मांग की है। साथ ही, शहरी जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भविष्य में गुणवत्ता और मानकों के कड़े पालन के निर्देश जारी करने की अपील की गई है। सभासद को कहना है कि अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता की गाढ़ी कमाई से होने वाले कार्य अनियमितता की कहानी बन गये हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई और जांच नहीं होती हैं तो वो इस मामले में शासन स्तर तक शिकायत करने से भी पीछे नहीं हटेंगी और जनहित से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पहली ही रात में दुल्हन छोड़ लापता हो गया दूल्हा, खतौली में सनसनी

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायलशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों को

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »